West Bengal Elections 2026 Voting : बंगाल के 16 जिलों में मतदान आज, क्या खुला और क्या बंद?

West Bengal Elections 2026 Voting : आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान है, जिसके तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग है, चुनावी एरिया में स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद हैं, इस बंदी का मकसद जरूरी सेवाओं को जारी रखते हुए मतदान प्रक्रिया को आसान बनाना है। राज्य सरकार ने 23 अप्रैल के लिए सभी मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की है।

ये छुट्टियां 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' के तहत की गई हैं। मालूम हो कि पहले चरण में ज्यादातर दक्षिण और पश्चिम बंगाल के जिले शामिल हैं जिनमें कुछ वीआईपी सीटें जैसे नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम भी आती हैं।

West Bengal Elections 2026 Voting

आइए जानते हैं कि आज बंगाल में क्या खुला है और क्या बंद है?

West Bengal elections phase 1: आज राज्य में ड्राई डे

पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग ने वोटिंग के दौरान पूरे राज्य में 'ड्राई डे' (शराब बंदी के दिन) घोषित किए हैं। शराब की दुकानें 23 अप्रैल की शाम 6 बजे से लेकर वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेंगी। 29 अप्रैल को कोलकाता और दक्षिण बंगाल में दूसरे चरण का मतदान है, उस दिन भी राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

West Bengal Elections 2026: बैंक भी बंद

जिन चुनावी क्षेत्रों में बैंक स्थित हैं, उनके बंद रहने या कम स्टाफ़ के साथ काम करने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारी इस बारे में अंतिम फ़ैसला लेंगे, ताकि कर्मचारियों को वोट डालने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। हालाँकि, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएँ, डिजिटल पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म और ATM सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

West Bengal Voting Today: स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

मतदान वाले इलाकों में स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं , यही नहीं आज ज़्यादातर सरकारी दफ़्तरों में सामान्य कामकाज बंद रहेगा। दुकानों, व्यावसायिक इकाइयों, औद्योगिक इकाइयों और चाय बागानों सहित निजी संस्थानों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को सवेतन अवकाश दें, ताकि मतदान की प्रक्रिया सुविधाजनक और तनाव-मुक्त हो सके। ये निर्देश 29 अप्रैल के लिए भी लागू है।

मतदान के दौरान निवासियों के लिए ज़रूरी सेवाएं चालू

मतदान की पूरी अवधि के दौरान निवासियों के लिए ज़रूरी सेवाएं चालू हैं । अस्पतालों, दवाखानों, आपातकालीन सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और मुख्य उपयोगिताओं के बिना किसी रुकावट के काम कर रहे हैं।

यह पढ़ें: Assembly Election 2026 Voting LIVE: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह पढ़ें: Assembly Election 2026 Voting LIVE: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह पढ़ें: Bengal Election Phase 1 Voting: बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग, इन हॉट सीटों पर टिकी नजर
यह पढ़ें: Bengal Election Phase 1 Voting: बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग, इन हॉट सीटों पर टिकी नजर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+