बंगाल में बीजेपी नेता की गाड़ी पर गोलियों और बम से हमला, हालत गंभीर

Attack On BJP Leader Babu Master In West Bengal: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे राजनीतिक हिंसा बढ़ रही हैं। बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हमले की खबरें अब आम हो गई हैं। शनिवार देर शाम को बीजेपी नेता बाबू मास्टर की गाड़ी को रोककर उन पर बम और गोलियों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में बीजेपी नेता सहित उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में दोनों को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

Recommended Video

      West Bengal में BJP Leader की गाड़ी पर बम से हमला,Babu Master गंभीर रुप से घायल | वनइंडिया हिंदी
      Attack On BJP Leader Babu Master

      हमले के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर 10 से 12 की संख्या में थे। बताया गया कि वो आज उत्तर 24 परगना में जिला पार्टी कार्यालय में एक बैठक में भाग लेने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। इलाके के प्रभावशाली नेता बाबू मास्टर पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने जानलेवा हमले का तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

      जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को भाजपा नेता कोलकाता लौट रहे थे। रास्ते में मीनाखां थाना अंतर्गत बासंती हाईवे पर एक ब्रेकर के पास जैसे ही उनकी गाड़ी धीरे हुई। वहां पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने बम व गोलियों से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। इस हमले में उनको गोली नहीं लगी लेकिन बम लगने से बाबू मास्टर और ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनकी हालत आशंकाजनक बनी हुई है। घटना से बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+