Bengal चुनाव में टूटे वोटिंग के सभी रिकॉर्ड, 91.35% लोगों ने डाले वोट, ज्ञानेश कुमार बोले- Thank You Voters

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 ने मतदान का एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 29 अप्रैल (बुधवार) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हुई और इससे पहले 26 अप्रैल 2026 को पहले चरण की वोटिंग हुई थी। दोनों ही चरणों में वोटर्स ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जमकर हिस्‍सेदारी निभाई और वोटिंग के पिछले सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए।

पश्चिम बंगाल में कितने फीसदी हुई वोटिंग?

पश्चिम बंगाल में दोनों चरणों में 91% से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दिन 91.66% लोगों ने वोटिंग की। वहीं पहले चरण में 93.19% थी। दोनों चरणों में कुल 92.47% मतदान दर्ज किया गया। देश की आजादी के बाद पश्चिम बंगाल के निर्वाचन इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले, 2011 में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान 84.72 फीसदी हुआ था।

West Bengal Election 2026

ज्ञानेश कुमार ने कहा- Thank You Voters

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में रिकॉर्ड 91.62% मतदान का स्वागत किया और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भागीदारी के लिए बंगाल के वो‍टर्स का आभार व्‍यक्‍त किया है।

पहले चरण में बंपर वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

इससे पहले पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल 2026 को पहले चरण की वोटिंग हुई थी। जिसमें वोटर्स ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अप्रत्याशित उत्साह दिखाया था। निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों में 93.19 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। चुनावी इतिहास में इससे पहले कभी भी मतदान का आंकड़ा 90% के पार नहीं गया था।

2021 के पश्चिम बंगाल में कितने फीसदी पड़े थे वोट?

2026 से पहले पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान 2011 के चुनाव में दर्ज हुआ था, जब 84.33% वोटिंग हुई। इसी चुनाव में 34 साल से सत्ता में रही लेफ्ट सरकार का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की, जिसके बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं। इससे पहले 1996 और 2006 में भी मतदान 80% के पार गया था। दिलचस्प यह है कि ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद भी राज्य में वोटिंग लगातार 80% से ऊपर रही, लेकिन 2011 का रिकॉर्ड फिर नहीं टूटा।

त्रिपुरा के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

बंगाल में यदि मतदान का चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़ों में प्रतिशत थोड़ा और बढ़ता है, तो पश्चिम बंगाल देशभर में किसी भी राज्य द्वारा दर्ज किए गए मतदान के उच्चतम रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है। वर्तमान में, यह रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है, जिसने 2013 के चुनावों में 91.82 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की थी।

5 States Exit Poll 2026 Result LIVE: बंगाल से असम तक किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल थोड़ी देर में
5 States Exit Poll 2026 Result LIVE: बंगाल से असम तक किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल थोड़ी देर में

नोट- चुनाव आयोग के कुल वोटिंग प्रतिशत के अंतिम आंकड़े आने पर खबर अपडेट की जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+