'आज रात ही एक फतवा जारी कर दें, ताकि कोई लड़की', ममता बनर्जी के बयान पर भड़के दुर्गापुर पीड़िता के पिता

Durgapur medical student gangrape case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर चिंता जताने के साथ ही लड़कियों को रात में बाहर न निकलने की सलाह भी दी। इस बयान पर पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर गहरा गुस्सा और निराशा जताई।

पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा "ममता बनर्जी ने बहुत अच्छी बात कही है। हम उनसे कहेंगे कि आज रात ही एक फतवा जारी कर दें, ताकि कल सुबह से कोई भी लड़की घर से बाहर न निकल पाए। इससे कोई घटना ही नहीं होगी।"

Durgapur medical student

उन्होंने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि वे राज्य में कानून-व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रही हैं, तो ऐसे बयान दे रही हैं, जिससे उल्टा पीड़िता पर ही दोष मढ़ा जा रहा है। पिता ने अपनी बेटी की स्थिति बताते हुए कहा, "मेरी बेटी दर्द में है। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही और बिस्तर से उठ भी नहीं सकती। मुझे उसकी सुरक्षा की चिंता है। वे उसे किसी भी वक्त मार सकते हैं, इसलिए हम उसे ओडिशा ले जाना चाहते हैं।"

पीड़ित छात्रा के पिता, जो ओडिशा के बालासोर जिले के जलेश्वर के रहने वाले हैं, ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपनी बेटी को ओडिशा वापस लाने की योजना बताई। उन्होंने कहा, "मेरा भरोसा उठ गया है। मुझे यहां उसकी जान का डर है। ओडिशा के मुख्यमंत्री, डीजी, एसपी और कलेक्टर हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैंने अनुरोध किया है कि हमें उसे घर ले जाने दिया जाए ताकि वह ओडिशा में अपनी पढ़ाई जारी रख सके।"

पिता बोले- बेटी को भुवनेश्वर शिफ्ट किया जाए

उन्‍होंने कहा "हमारा विश्वास उठ गया है। हम नहीं चाहते कि वह बंगाल में रहे, वह अपनी शिक्षा भी ओडिशा में ही पूरी करेगी।" पीड़िता के पिता ने ओडिशा सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी की जान को खतरा है, इसलिए उसे इलाज के लिए बंगाल से भुवनेश्वर शिफ्ट किया जाए। फिलहाल, पीड़िता का इलाज दुर्गापुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

OSCW दुर्गापुर टीम भेजकर जांच करवाएगा

ओडिशा राज्य महिला आयोग (OSCW) ने रविवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक टीम भेजेगा। यह टीम 23 वर्षीय उड़िया मेडिकल छात्रा के स्वास्थ्य और सुरक्षा की जांच करेगी, जिसके साथ शुक्रवार शाम को उसके निजी मेडिकल कॉलेज के पास कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ था। इस घटना से दोनों राज्यों के बीच तीखी राजनीतिक तकरार शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+