पश्चिम बंगाल: अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शव के बगल में लिटा दिया गया कोरोना मरीज
पश्चिम बंगाल:अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शव के बगल में लिटा दिया गया कोरोना मरीज
कोलकाता। देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों के इलाज में बरती जा रही लापरवाही की खबरें खूब आ रही हैं। पश्चिम बंगाल में भी एक ऐसा ही लापरवाही का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कल्याणी मेडिकल कालेज में भर्ती एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे जवाहरलाल नेहरु मेमोरियल अस्पताल के एक आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन उसे जिस वार्ड में शिफ्ट किया गया उसके बेड के सामने वाले बेड पर मरीज का शव पड़ा था। लगभग चौबीस घंटे तक 55 वर्षीय मरीज को उस वार्ड में शव के साथ बीमारी के चलते रहना पड़ा।



जेएनएम अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि हमारे पास संसाधनों की कमी हैं इसलिए शवों को मुर्दाघर तक पहुंचाने में देरी हो रही है। इसलिए आइसोलेशन वार्ड के बिस्तर पर पूरी रात एक शव पड़ा रहा हम उस शव को हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। , नादिया जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अल्पेश बनर्जी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications