कोरोना: सील किए गए इलाके की स्थिति देखने पहुंचीं ममता, कहा-पहले कोरोना को हटाएंगे फिर देश बचाएंगे

कोलकाता। देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। लेकिन देश में कुछ कुछ स्थानों पर लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें सामने आ रहे हैं। कोलकाता के राजा बाजार में भी लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को इस इलाके का दौरा किया और लोगों को कोरोना संकट में लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा।

 west Bengal CM Mamata Banerjee visits Rajabazar area in Kolkata

मंगलवार को राजा बाजार पहुंची सीएम ममता बनर्जी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से कहा कि, राजाबाजार में कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं, इसलिए यहां पर अधिक सख्ती की गई है। हम इसके लिए माफी चाहते हैं। ये इसलिए किया गया है ताकि आप लोग घरों में रहें। घर में रहिए, स्वास्थ्य और सुरक्षित रहिए। आने वाले दिनों में हम कोरोना को तो हराएंगे, साथ ही हमें देश के लिए मजबूती से लड़ना होगा।

ममता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले कोरोना को हटाएंगे फिर देश को बचाएंगे। आपका इस लड़ाई में शामिल होना जरूरी है। मैं लॉकडाउन नहीं तोड़ना चाहती थी इसलिए आप लोगों से नहीं मिल पाई। मैं आपके एरिया में आज इसलिए आई हूं ताकि देख सकूं कि आप लोग ठीक हैं? चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम दिन-रात स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ये मत सोचिए कि आपकी कोई देखभाल करने के लिए नहीं है। हम हैं आपकी देखभाल के लिए।

बता दें कि, गृह मंत्रालय को जानकारी मिली थी कि कोलकाता के राजाबाजार, नरकेलडांगा, तोपसिया, गार्डन रीच और मनिकतला में लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही लोग भी यहां पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही 10 अप्रैल को गृह मंत्रालय की ओर से ममता सरकार को एक पत्र लिखा था। जिसके बाद कोलकाता पुलिस हरकत में आई और नरकेलडांगा मेन रोड, राजाबाजार क्रासिंग को सील कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+