पीएम मोदी से राष्ट्रपति चुनाव नहीं, विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने गुरुवार को पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। यहां मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएमओ में मुलाकात की। मुलाकात के बाद ममता ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने पीएम से विकास के मुद्दों पर बात की। इस मुलाकात में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी कोई बात नहीं की गई।

ममता ने पत्रकारों से कहा कि एपीजे कलाम एक बार आम सहमति वाले उम्मीदवार थे, यदि उन्हें सर्वसम्मति प्राप्त करने वाला उम्मीदवार मिले तो यह बहुत अच्छा होगा। हमें यह देखकर खुशी होगी।
ममता ने कहा कि राज्य कहा में कोई हिंसा नहीं है, भारतीय जनता पार्टी और सीपीएम हिंसा शुरु करती है। देखिए वो कैसे पुलिस और महिलाओं पर को पीट रहे हैं। सरकारी संपत्तियों को आग तक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications