पीएम मोदी पर ममता का पलटवार, कहा- आप अपनी हार नहीं पचा पा रहे, इसलिए हमसे रोज झगड़ते हैं

नई दिल्ली, मई 29। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समीक्षा बैठक में आधा घंटे इंतजार कराने को लेकर सुर्खियों में आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल की मीटिंग में उल्टा पीएम का हमने इंतजार किया था। ममता बनर्जी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हर बार ये जरूरी नहीं कि मुख्यमंत्री ही प्रधानमंत्री को रिसीव करे। आपको बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी यास तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बंगाल पहुंचे थे, जहां ममता बनर्जी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंची थी। इसके बाद से ममता बनर्जी पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने के आरोप लगने लगे।

Recommended Video

    PM Modi को 30 मिनट इंतजार करवाने के आरोप पर क्या बोलीं Mamata Banerjee ? | वनइंडिया हिंदी
    Mamata banerjee

    मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है- ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरा इस तरह से अपमान ना किया जाए, हम प्रचंड जीत लेकर सत्ता में आए हैं, आपको बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है, यही वजह है कि ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, हर दिन हमसे झगड़ा किया जा रहा है।

    सागर पहुंचने से पहले पीएम ने कराया इंतजार

    ममता बनर्जी ने कहा कि खुद उन्होंने प्रधानमंत्री की मीटिंग में इंतजार किया था। ममता ने दावा किया कि जब हम सागर पहुंचे तो हमें जानकारी मिली कि हमें 20 मिनट इंतजार करना होगा, क्योंकि तब तक पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर वहां नहीं पहुंचा था। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी को हमारा शेड्यूल पता था, लेकिन फिर भी हमें इंतजार करवाया गया, हालांकि फिर भी हमें कोई आपत्ति नहीं है।

    ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की योजना बनाई थी। मुझे चक्रवात यास से हुए नुकसान को देखने के लिए सागर और दीघा का दौरा करना था। मेरे सभी प्लान तैयार थे। फिर अचानक हमें एक फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफान से हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लेने के लिए बंगाल आ रहे हैं।" ममता बनर्जी ने इस दौरान बीजेपी के दावे का विरोध किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने पीएम और राज्यपाल को 30 मिनट इंतजार कराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+