चोटिल ममता बनर्जी इलाज के लिए कोलकाता लाई गईं, हाल लेने पहुंचे राज्यपाल

कोलकाता। नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक कथित हमले में घायल हो गई। उनके पैरों में चोट लग गई। ममता की ओर से आरोप लगाया गया कि उन पर हमला किया गया है। इसी बीच ममता बनर्जी को कोलकाता लेकर आया गया है। ममता को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर चुनाव आयोग ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

West Bengal CM Mamata Banerjee brought to SSKM Hospital, Kolkata

ममता बनर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंच चुकीं हैं। इसी अस्पताल में उनका इलाज किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इलाज के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। इसी बीच मुख्मंत्री ममता बनर्जी का हालचाल लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ अस्पताल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री का आरोप है कि उन्हें धक्का दिया गया, जिसकी वजह से उनके एक पैर में चोट लग गई और सूजन आ गई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, "ममता बनर्जी से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानने के लिए मला। मैंने निदेशक (सुरक्षा) और मुख्य सचिव से मामले में अपडेट मांगा। स्वास्थ्य सचिव और अस्पताल के निदेशक से पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया।

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने चोटिल ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सहानुभूति हासिल करने के लिए यह 'सियासी पखण्ड' है। चुनाव से पहले, उन्होंने नंदीग्राम में कठिनाइयों का सामना करने के बाद इस 'नौटंकी' की योजना बनाई। सिर्फ सीएम ही नहीं, वह पुलिस की भी मंत्री भी हैं। क्या आप मान सकते हैं कि पुलिस मंत्री के साथ कोई पुलिस नहीं थी?

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के संबंध में राज्य पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान रायपारा में मंदिर के पास अज्ञात लोगों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के पैर में चोट लगी है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट तुरंत भेजनी होगी। बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने जब उन्हें धक्का दिया उस समय स्थानीय पुलिसकर्मी उनके पास नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में उनके पैर में चोट लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+