ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की सभी मांगें, हड़ताल खत्म कर काम अस्पताल लौटने की अपील
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने डॉक्टरों से मुलाकात के लिए अपने मंत्री और चीफ सेक्रेटरी को भेजा था, कल और आज डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए उन्होंने 5 घंटे तक इंतजार किया लेकिन वे नहीं आए। ममता ने कहा कि आपको संवैधानिक संस्था को सम्मान देना होगा।

भर्ती जूनियर डॉक्टरों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का फैसला
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि राज्य आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार निजी अस्पताल में भर्ती जूनियर डॉक्टरों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने फैसला किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द सामान्य चिकित्सा सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। 10 जून की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हमने लगातार एक समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि हजारों लोग अपने इलाज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल का आज पांचवां दिन है। डॉक्टर इस बात पर अड़े हुए है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे माफी मांगे तभी वो हड़ताल खत्म करने के बारे में सोचेंगे। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेडिकल कॉलेजों और सरकार अस्पताल के डॉक्टरों को पत्र लिखकर कहा था कि वो अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करें। आस पास के जिलों से गरीब मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, और उनको इलाज के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न उठानी पड़े। इधर दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी कोलकाता में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में उतर आए हैं।
हमने कभी एक व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया
ममता बनर्जी ने कहा कि हमने कभी एक व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया, हम कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करेंगे, स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह बाधित नहीं रह सकती हैं। मैं कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने जा रहा हूं। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राज्य में आवश्यक सेवाओं के रखरखाव (ईएसएमए) अधिनियम को लागू नहीं करना चाहती, मैं चाहती हूं कि जूनियर डॉक्टर काम फिर से शुरू करें क्योंकि हमने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल पर कुमार विश्वास का ट्वीट, ममता के लिए लिखी ये बात
-
कोयला घोटाले की आग I-PAC तक! ममता बनर्जी के 'खास' विनेश चंदेल गिरफ्तार, क्या खुलेंगे बड़े राज? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications