पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल पर कुमार विश्वास का ट्वीट, ममता के लिए लिखी ये बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों से हुई मारपीट के मामले में हंगामा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में जहां जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर रखी है, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भी डॉक्टरों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने पश्चिम बंगाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं इस मुद्दे पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और गृह मंत्री अमित शाह से भी खास अपील की है।

कुमार विश्वास ने ममता बनर्जी को बताया सनकी शासिका

कुमार विश्वास ने ममता बनर्जी को बताया सनकी शासिका

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, "एक अस्थिर चित्त,आत्ममुग्ध व असुरक्षाग्रस्त शासक कैसे अपनी निजी हनक और जल्दबाज़ी भरी महत्वाकांक्षाओं के कारण पूरे प्रदेश को अव्यस्थित कर देता है बंगाल इसका ज्वलंत उदाहरण है! हड़ताली डॉक्टर्स से अनुरोध है कि भीषण गर्मी में कष्ट पा रहे मरीज़ों के हित में काम पर लौटें. SaveBengal"

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और अमित शाह से की खास अपील

यही नहीं कुमार विश्वास ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan व गृहमंत्री @HMOIndia से निवेदन है कि तुरंत हस्तक्षेप करके जीवन-रक्षक डॉक्टर्स को समुचित सुरक्षा मुहैया कराएँ ! ऐसी गुंडई भरी आरजकता और सनकी शासिका के रहते अपनी ड्यूटी करना असंभव है! कृपया मरीज़ों के बारे में सोचते हुए तुरंत कार्यवाही करें।"

हर्षवर्धन ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखते हुए उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है, जो डॉक्टरों पर हिंसा के मामले में संलिप्त हैं। बता दें देश के 19 से ज्यादा राज्यों के डॉक्टरों ने हड़ताल का खुलकर समर्थन किया है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को डॉक्टरों से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+