4 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, 12 मार्च: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 अहम राज्यों में विधानसभा के चुनाव खत्म हो गए हैं। अब चुनाव आयोग कई राज्यों में होने वाले उपचुनाव पर फोकस कर रहा है। आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इन सभी उपचुनाव के नतीजे 16 अप्रैल को एक साथ आएंगे।

Recommended Video

    BY Election 2022: West Bengal समेत इन 4 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    election

    चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है। यहां से बाबुल सुप्रियो सांसद थे, लेकिन वो बीजेपी छोड़कर टीएमसी में चले गए। जिस वजह से उनको संसद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा, इस वजह से वहां पर उपचुनाव हो रहा है। इसके अलावा बंगाल की बालीगंज, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़, बिहार की बोचहां और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं।

    ये हैं अहम तारीखें-
    नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 17 मार्च 2022
    नामांकन की आखिरी तारीख- 24 मार्च 2022
    नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 28 मार्च 2022
    मतदान की तारीख- 12 अप्रैल 2022
    मतगणना की तारीख- 16 अप्रैल 2022

    आचार संहिता लागू
    वहीं जिन इलाकों में उपचुनाव हो रहे हैं, वहां पर तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। ये रिजल्ट आने तक लागू रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+