पश्चिम बंगाल: मिदनापुर में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 20 लोग लापता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बड़ा हादसा हो गया है। ईस्ट मिदनापुर में रूपनारायण नदी में एक नाव पलट गई जिसमें 50 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हाई टाइड की वजह से ये नाव पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, 26 लोगों को बचा लिया गया है जबकि अभी भी 20 लोग लापता हैं। वहीं, हाई टाइड के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।

मिदनापुर में मायाचर और दानीपुर के बीच चलने वाली इस नाव पर 50 यात्री सवार थे। नाव पलटने के बाद से अब तक 26 यात्रियों को बचाया जा चुका है जबकि लापता लोगों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, अभी भी 24 लोगों की तलाशी जारी है। वहीं, हाई टाइड के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications