मुकुल रॉय का बड़ा दावा- टीएमसी छोड़ चुके हैं शुभेंदु अधिकारी, जल्दी ही होगा खुलासा

मुकुर रॉय का बड़ा दावा- टीएमसी छोड़ चुके हैं शुभेंदु अधिकारी, जल्दी ही हो सकते हैं भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के नाराज चल रहे नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर पार्टी कह रही हैं कि उनके साथ मतभेद दूर कर लिए गए हैं, वहीं भाजपा नेता ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। भाजपा के मुकुल रॉय ने शुक्रवार को कहा है कि टीएमसी शुभेंदु अधिकारी को लेकर झूठ बोल रही है, वो माने नहीं है और पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। रॉय ने कहा, ये पूछा जा रहा है कि क्या अधिकारी इस्तीफा दे देंगे तो मैं कहना चाहता हूं कि वो तो पहले ही रिजाइन कर चुके हैं।

west bengal BJP leader Mukul Roy says Suvendu Adhikari has already resigned from tmc I expect that he will join BJP

मुकुल रॉय ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को लेकर जो भी भ्रम हैं वो आने वाले एक या दो दिन में दूर हो जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि वो जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि टीएमसी के दिग्गज नेता और ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी कुछ समय से बगावती तेवर अख्तियार किए हुए हैं। उन्होंने हाल हीमें मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद लगातार ये अटकलें हैं कि वो भाजपा में जाने वाले हैं।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधायक शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। बैठक में मौजूद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। सभी समस्याओं को सुलझा लिया गया है। मुद्दों को सुलझाने के लिए आमने-सामने बातचीत किए जाने की आवश्यकता थी इसलिए ऐसा किया गया। शुभेंदु अधिकारी पार्टी के दिग्गज नेता और टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और वो हमारे साथ हैं। अब मुकुल रॉय के बयान ने फिर अटकलों को जन्म दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+