भारत में 2 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान, सबको निकालेंगे: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

Recommended Video

    CAA Protest: Dilip Ghosh बोले- 2 करोड़ Bangladeshi Muslims को निकालेंगे बाहर | Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि भारत में 2 करोड़ बांग्लादेशी मुसलमान रह रहे हैं। इनमें से एक करोड़ पश्चिम बंगाल में हैं। इन सभी को देश से निकालने के लिए भाजपा लगी है और इन्हें देश में नहीं रहने दिया जाएगा। इनकी पहचान कर इनके नाम वोटर लिस्ट से हटाना और इन्हें वापस भेजना जरूरी है। घोष ने कहा कि देश को बचाने के लिए इनको निकालना बहुत जरूरी है।

    west bengal bjp chief dilip-ghosh says 2 crore bangladeshi-muslims in india

    दिलीप घोष ने इससे पहले रविवार को कहा था कि सरकार पूरे देश में एनआरसी करेगी और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 50 लाख बांग्लादेशी मुसलमानों को वापस भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल के बीजेपी चीफ दिलीप घोष लगातार एनआरसी, बांग्लादेशी मुसलमान और नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर बयान दे रहे हैं। उनके कई बयान विवाद की वजह भी बन रहे हैं।

    घोष ने हाल ही में कहा था कि ममता बनर्जी की सरकार में भले ही कोई व्यक्ति 500 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता हो, वह व्यक्ति बच जाता है। जब हम सत्ता में आएंगे तो ऐसे हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उसे गोली मार दी जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+