पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर भीड़ ने किया हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष पर कोलकाता में शुक्रवार सुबह कथित तौर पर भीड़ ने हमला कर दिया था। दरअसल शुक्रवार सुबह दिलीप घोष लेक टाउन में मॉर्निंग वॉक पर थे और लोगों से चाय पर चर्चा भी कर रहे थे। तभी अचानक भीड़ ने उनको घेर लिया और कथित तौर पर उनपर हमला भी किया। घटना के बाद दिलीप घोष दावा किया है कि इस घटना में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित थे।

West Bengal BJP Chief Dilip Ghosh allegedly attacked by a mob in Kolkata

बता दें कि पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पर इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सितंबर 2018 में कथित तौर पर तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने ईस्ट मिदनापोरे में उनके काफिले पर हमला बोल दिया था। इस घटना में भी पांच लोग घायल हुए थे और घोष की कार को भी नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा अक्टूबर 2017 में, वह कथित रूप से दार्जिलिंग में गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के विरोधी बिमल गुरुंग गुट के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था।

इधर राज्य की ममता सरकार ने कुछ दिन पहले ही मॉब लिंचिंग के खिलाफ कड़ा कानून बनाते हुए ऐलान किया था कि जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसको आजीवन कारावास तक सजा हो सकती है। इस कानून के बाद लोगों को लगा कि राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाओं में कमी आएगी लेकिन यहां तो राज्य बीजेपी अध्यक्ष ही मॉल लिंचिंग का शिकार हो गए। ऐसे में इस नए कानून को लेकर भी विरोधी ममता सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चिन्मयानंद यौन शोषण मामला: 6 दिन बाद पुलिस ने सील किया छात्रा के हॉस्टल का कमरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+