West Bengal Assembly Elections 2021: बोलपुर में बोले अमित शाह-ममता को जनता की नहीं, भतीजे की चिंता

कोलकाता। गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बोलपुर में रोड शो कर रहे हैं। यह रोड शो एक किलोमीटर लंबा है बोलपुर के हनुमान मंदिर से शुरू होकर डाक बंगला तक चलेगा। एक गाड़ी के उपर रथ बनाया गया है जिसपर अमित शाह सवार हैं। उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय भी हैं। रोड शो में कार्यकर्ताओं और लोगों की भारी भीड़ है। आपको बता दें कि अमित शाह के बंगाल के दो दिवसीय दौरा का आज आखिरी दिन है।

Recommended Video

    Amit Shah in Bengal: अपने दौरे के आखिरी दिन शाह ने Mamata पर बोला जोरदार हमला | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021: बोलपुर में बोले अमित शाह- ऐसा रोड शो जीवन में कभी नहीं देखा

    रोड शो में क्‍या कहा अमित शाह ने

    रोड शो के दौरान अमित शा‍ह ने कहा कि भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए मैंने बहुत सारे रोड शो देखे परन्तु आज जैसा रोड शो मैंने अपनी जिंदगी में आज तक नहीं देखा। उन्‍होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार सत्ता में आई तो बंगाल के विकास के लिए काम करेंगे।

    रोड शो से पहले अमित शाह ने हनुमान मंदिर में पूजा की। उससे पहले वो उन्‍होंने बाउल गायक बासुदेव के घर लंच किया। लंच से पहले बासुदेव ने शाह को गाकर सुनाया। लंच में मूंग की दाल, आलू पोस्तो परोसा गया। मिट्ठी के बर्तन में बने चावल अमित शाह को दिए गए।अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता इस बार बीजेपी को जिताएगी. उन्होंने दावा किया कि पांच साल में सोनार बांग्ला बनाएंगे। शाह ने कहा कि बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने ये भी कहा कि जनता विकास के लिए बदलाव करेगी।

    उन्‍होंने कहा, "आपने कांग्रेस को मौका दिया, कम्युनिस्टों को मौका दिया, टीएमसी को मौका दिया है। एक बार भाजपा को मौका दीजिये, हम 5 साल में सोनार बांग्ला बना कर रहेंगे। ये रोड शो बंगाल की जनता का नरेन्द्र मोदी जी के प्रति विश्वास को दिखाता है।" भीड़ में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल में लोगों के मन में पीएम मोदी के मन में प्यार दिख रहा है। ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगले चुनाव में भतीजे की दादागिरी को खत्म करने के लिए बदलाव होगा, बांग्लादेश में घुसपैठियों को हटाने के लिए बदलाव होगा। भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे के बीच अमित शाह ने कहा कि लोगों ने पोरिबर्तन का फैसला कर लिया है, लेकिन ये बदलाव सिर्फ व्यक्ति का बदलाव नहीं है, ये बदलाव बंगाल के विकास के लिए होगा। घुसपैठ रोकने के लिए बदलाव होगा। राजनीतिक हिंसा खत्म करने के लिए बदलाव होगा। ये टोलबाजी के खिलाफ बदलाव होगा। टोलबाजी बंद करने के लिए बदलाव होगा।

    अमित शाह ने लोगों से पूछा कि क्या वे अगली बार बीजेपी को वोट देंगे। विशाल भीड़ के हुंकार का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि आप हमें वोट दीजिए हम आपको वोट देंगे और बंगाल को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। हम बंगाल को बोस बाबू और टैगोर बाबू के सपनों का बंगाल बनाएंगे।

    रोड शो के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अमित शाह ने कही ये बात

    शांति निकेतन में एक घंटे से ज्यादा वक्त गुजारने के बाद अमित शाह ने कहा कि गुरुदेव ऐसी शख्सियत थे जो आजादी के आंदोलन के दौरान राष्ट्रवाद की एक धारा के प्रमुख थे। दूसरी धारा के प्रमुख बापू थे। उन्होंने कहा कि टैगौर ने साहित्य, संगीत, कला का संरक्षण किया, उन्होंने दुनिया की कई भाषाओं का अध्ययन किया और भारतीय भाषाओं से उनका सामंजस्य बिठाया। अमित शाह ने कहा कि टैगौर शायद दुनिया की एक मात्र हस्ती थे जिनकी रची रचनाएं दो देशों में राष्ट्रगान के रूप में गाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव बताते थे कि शिक्षा का उद्देश्य संकीर्णता की बेडियों को तोड़ना और यथार्थ समझना है। उन्होंने कहा गुरुदेव के आदर्शों के अनुरूप भारतीय शिक्षा और संस्कृति को दुनिया भर में मान्यता मिले यही उनकी कामना है।

    पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ''भारत के सबसे बड़े दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ये हमला केवल भाजपा के अध्यक्ष पर हमला नहीं है बल्कि बंगाल के अंदर लोकतंत्र के की व्यवस्था पर हमला है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस की सरकार की, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की है।'' टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल की 10 करोड़ की जनता की चिंता की बजाए ममता बनर्जी को अपने भतीजे की चिंता है। वह चाहती है कि कुछ भी करके एक बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। ऐसी सोच के साथ जो सरकार चलेगी वो किसी राज्य का क्या विकास करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां परिवारवाद, राजनीतिक अपराधिकरण बढ़ गया है।

    रोड शो से पहले क्‍या कहा अमित शाह ने

    शांति निकेतन में एक घंटे से ज्यादा वक्त गुजारने के बाद अमित शाह ने कहा कि गुरुदेव ऐसी शख्सियत थे जो आजादी के आंदोलन के दौरान राष्ट्रवाद की एक धारा के प्रमुख थे। दूसरी धारा के प्रमुख बापू थे। उन्होंने कहा कि टैगौर ने साहित्य, संगीत, कला का संरक्षण किया, उन्होंने दुनिया की कई भाषाओं का अध्ययन किया और भारतीय भाषाओं से उनका सामंजस्य बिठाया।

    अमित शाह ने कहा कि टैगौर शायद दुनिया की एक मात्र हस्ती थे जिनकी रची रचनाएं दो देशों में राष्ट्रगान के रूप में गाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव बताते थे कि शिक्षा का उद्देश्य संकीर्णता की बेडियों को तोड़ना और यथार्थ समझना है। उन्होंने कहा गुरुदेव के आदर्शों के अनुरूप भारतीय शिक्षा और संस्कृति को दुनिया भर में मान्यता मिले यही उनकी कामना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+