West Bengal Assembly Elections 2021: जिसके घर शाह ने किया था लंच वो ममता की रैली में भी पहुंचा, जानिए क्‍या कहा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक हलचल अभी से चरम पर है। बीजेपी और टीएमसी कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे जिससे वोटरों को अपने पाले में डाला जा सके। बीजेपी के दिग्‍गज नेता बंगाल में लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज टीएमसी की मुखिया और सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी बीरभूम के फूलपुर में रैली कर रही हैं। ये वहीं जगह है जहां 9 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया था। ममता की इस रैली से पहले एक दिलचस्‍प तस्‍वीर सामने आई है। जी हां अमित शाह ने बाउल संप्रदाय के जिस शख्स के घर खाना खाया था वो अब ममता के रोड शो शामिल हुआ है।

West Bengal Assembly Elections 2021: जिसके घर शाह ने किया था लंच वो ममता की रैली में भी पहुंचा, जानिए क्‍या कहा

Recommended Video

    West Bengal में Amit Shah को भोजन कराने वाले गायक का आरोप,कहा मंत्री ने नहीं की बात | वनइंडिया हिंदी

    उसका नाम वासुदेव दास बाउल है और वो लोक कलाकार है। वासुदेव अब मंगलवार को ममता बनर्जी के रोड शो में कई अन्य 'बौल' लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति दिया। मीडिया से बातचीत में वासुदेव ने कहा कि उन्‍होंने गृह मंत्री को भोजन जरूर कराया लेकिन कोई बात नहीं कर पाए, क्योंकि वह दोपहर का भोजन करने के तुरंत बाद चले गए। राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने गरीबी में जीवन गुजार रहे दास को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

    दूसरी ओर, भाजपा का दावा है कि शाह के दास के घर जाने के बाद ही तृणमूल सरकार को बाउल गायक की तकलीफें नजर आई हैं। गौरतलब है कि रोडशो के बाद ममता ने अमित शाह और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। बीजेपी को बंगाल में बाहरी करार देते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी बंगाल के आइकन्स नेताजी और रविंद्रनाथ टैगोर का सम्मान नहीं करती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+