बंगाल चुनाव का 'कुरुक्षेत्र' बना नंदीग्राम, ममता बनर्जी से CPI(M) की मीनाक्षी मुखर्जी का मुकाबला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ हफ्तों का ही समय बाकि हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से अपने उम्मीदवारों के ऐलान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने नंदीग्राम की सीट के लिए मीनाक्षी मुखर्जी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि नंदीग्राम सीट से ही टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने भी अपना नामांकन दर्ज किया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने भी शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। बंगाल विधानसभा चुनाव में हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट को 'कुरुक्षेत्र' माना जाने लगा है।

West Bengal Assembly Elections 2021 CPIM declares Meenakshi Mukherjee as candidate

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने Nandigram से भरा नामांकन, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लेफ्ट और आईएसएफ के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस गठबंधन में बुधवार को सीपीएम की मीनाक्षी मुखर्जी के नाम पर नंदीग्राम के उम्मीदवार के तौर पर मुहर लगाई है। नंदीग्राम में एक अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मीनाक्षी मुखर्जी को अब सीएम ममता बनर्जी और बीजेरी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी का सामना करना पड़ेगा। ममता बनर्जी ने आज तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष सुव्रत बक्शी की उपस्थिति में नंदीग्राम सीट से नामांकन दाखिल किया।

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमला
    नंदीग्राम पहुंची ममता बनर्जी को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के उपर नंदीग्राम में हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता पर चार लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि कार पर चढ़ते समय हमला किया गया है। उनके पैरों और हाथ में चोट आई है। हादस उस वक्त हुआ जब वे बरोलिया से कोलकाता के लिए रवाना हो रही थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं, उनके पैर में चोट लगी है।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: चंडीपाठ के बहाने बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड पर ममता का निशाना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+