स्‍मृति का ममता पर हमला, कहा- दीदी को 'जय श्री राम' से बैर, लोग ऐसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे जो...

west bengal assembly election 2021: नई द‍िल्‍ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हावड़ा में रैली करके ममता बनर्जी पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि दीदी को 'जय श्री राम' से बैर है। स्मृति ईरानी ने कहा, 'लोग ऐसी पार्टी का कभी भी समर्थन नहीं करेंगे जो आपस में लड़वाती हो और अपने फायदे के लिए केंद्र सरकार से नफरत करती हो। कोई भी देशभक्त पार्टी में एक मिनट के लिए भी नहीं रह सकेगा, जिसने 'जय श्री राम' नारे का अपमान किया हो।' बता दें, स्मृति ईरानी चुनाव से पहले पहली बार बंगाल दौरे पर आई हैं। रविवार को उन्‍होंने हावड़ा में चुनाव प्रचार किया।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Amit Shah का Mamata Banerjee पर वार, कहा- अकेले रह जाएंगी दीदी |वनइंडिया हिंदी
    west bengal assembly election 2021 Smriti Irani targets mamata banerjee in rally in howrah

    गृह मंत्री अमित शाह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रैली में शामिल हुए। शाह ने कहा, 'ममता बनर्जी ने बंगाल को हर क्षेत्र में पीछे कर दिया है। राज्य के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। तृणमूल कांग्रेस और दूसरी पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। चुनाव के समय तक ममता दीदी अकेले रह जाएंगी। उन्होंने राज्य के लोगों के साथ अन्याय किया है।' बता दें, ममता बनर्जी को झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हुए राजीब बनर्जी समेत 5 टीएमसी नेता भी स्मृति के साथ हावड़ा के डुमुरजला स्टेडियम में आयोजित रैली में नजर आए। इनमें पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, वैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल, रथिन चक्रवर्ती और रुद्रनील घोष शामिल हैं। राजीब बनर्जी ने पिछले हफ्ते ही कैबिनेट पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने टीएमसी से भी रिजाइन कर दिया था।

    रैली को संबोधि‍त करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर निशाना साधा। सुवेंदु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब पार्टी नहीं बल्कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई है। 28 फरवरी तक, टीएमसी प्राइवेट कंपनी खाली हो जाएगी। वहां कोई नहीं बचेगा। बता दें, कई नेता ममता की पार्टी टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले सुवेंदु अधिकारी और शीलभद्र दत्ता समेत टीएमसी के कई बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+