पश्चिम बंगाल में छठे चरण के लिए मतदान: PM मोदी और अमित शाह ने की भारी वोटिंग की अपील, जानें क्या कहा?
पश्चिम बंगाल में छठे चरण के लिए मतदान: PM मोदी और अमित शाह ने की भारी वोटिंग की अपील, जानें क्या कहा?
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए आज 22 अप्रैव को छठे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने मतदान करने की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने छठे चरण के मतदान के लिए लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अनुरोध किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''पश्चिम बंगाल के लोग नई विधानसभा के लिए मतदान कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के लोग नई विधानसभा का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। आज छठे चरण में आज जिन-जिन सीटों पर मतदान हो रहे हैं, उन इलाके के लोगों से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें।''
Recommended Video

वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ''मैं बंगाल के छठे चरण के सभी मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में बंगाल के उज्जवल भविष्य के लिए निडरता से मतदान करें। आपका एक वोट बंगाल के गरीबों व वंचितों को उनका अधिकार देने और प्रदेश को विकास में अग्रणी बनाने का आधारस्तंभ है।''
पश्चिम बंगाल में आज छठे चरण के 4 जिलों के 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। चुनावी मैदान में 306 उम्मीदवार हैं। एक करोड़ से अधिक मतदाता आज मतदान करेंगे। कोरोना और हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा उपाय सख्त किए हैं। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिसमें से 5 चरणों में चुनाव हो गए हैं। चौथ चरण के चुनाव के दौरान कूचबिहार में चार लोगों की मौत हो गई थी। बंगाल में सातवें और आठवें चरण के लिए चुनाव होने बाकी हैं। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications