पश्चिम बंगाल में भाजपा के 'गृह संपर्क अभियान' के दौरान हिंसा, एक कार्यकर्ता की मौत

पश्चिम बंगाल: भाजपा के कार्यक्रम में हिंसा, एक कार्यकर्ता की मौत, छह जख्मी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में हुई हिंसा में शनिवार को एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। वहीं कम से कम छह कार्यकर्ता घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। 24 नॉर्थ परगना के हलीशहर में शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ता 'गृह संपर्क अभियान' के तहत लोगों से मिल रहे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ये हिंसा की घटना हुई है।

West Bengal 1 BJP worker killed many injured in clash in Halishahar

पश्चिम बंगाल की भाजपा ईकाई ने इस हमले का आरोप सत्ताधारी टीएमसी पर लगाया है। भाजपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता साकेत भवल की टीएमसी के गुंडों ने निर्मम हत्या कर दी। जबकि छह कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। साकेत भवल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे। वहीं टीएमसी की ओर से इस घटना पर कहा गया है यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी दुश्मनी का नतीजा है।

इसी हफ्ते भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर भी पश्चिम बंगाल में हमला हुआ है। इस हफ्ते ही बीजेपी अध्यक्ष नड्डा कोलकाता पहुंचे थे। जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार की सुबह उस समय हमला हुआ जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने डायमंड हार्बर जा रहे थे।इस हमले को लेकर भी भाजपा और टीएमसी आमने-सामने हैं।

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले राज्य में हिंसा की वारदातें लगातार देखने को मिल रही हैं। खासतौर से भाजपा और टीएमसी के बीच टकराव देखने को मिल रहा है दोनों ही पार्टियों हिंसा के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। सोमवार को ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई भाजपा की रैली में भी हिंसा हुई थी। इसी हिंसा में एक भाजपा कार्यकर्ता उलेन रॉय की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+