Tokyo 2020: बोले चक दे इंडिया के कबीर खान- 'Heartbreak लेकिन बेटियों के कारण सिर ऊंचा'

नई दिल्ली, 06 अगस्त। ग्रेट ब्रिटेन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को पराजित कर दिया। आज भले ही रोमांचक मैच में इंडियन टीम 4-3 से हार गई हो लेकिन देश की बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर देशवासी का दिल जीत लिया है। इस बात का दुख जरूर है कि मेडल इंडिया की झोली में नहीं आया लेकिन 136 करोड़ भारतीयों को अपनी इन बेटियों पर आज काफी गर्व है। मालूम हो कि भारतीय महिला टीम ओलिंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी।

मैच हारी लेकिन दिल जीता बेटियों ने

मैच हारी लेकिन दिल जीता बेटियों ने

इसलिए भले ही आज टीम हार गई लेकिन चारों ओर इस टीम की तारीफ हो रही है।इसी क्रम में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी हार्टटचिंग ट्वीट किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Tokyo Olympic: PM Modi ने फोन कर बढ़ाया Women Hockey Team का ढांढस, रोने लगीं Team | वनइंडिया हिंदी
    'हार्ट ब्रेक लेकिन बेटियों के कारण सिर ऊंचा'

    'हार्ट ब्रेक लेकिन बेटियों के कारण सिर ऊंचा'

    शाहरुख खान ने ट्वीट किया है कि 'हार्टब्रेक!!! लेकिन हमारे सिर को ऊंचा रखने के सभी कारण हैं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला. आप सभी ने भारत में सभी को प्रेरित किया, वही जीत है।' किंग खान के इस ट्वीट पर भी लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। मालूम हो कि शाहरुख खान का भी फेवरेट खेल हॉकी ही है।

     'चक दे इंडिया' में निभाया यादगार रोल

    'चक दे इंडिया' में निभाया यादगार रोल

    एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया था कि वो शुरु से एक खिलाड़ी बनना चाहते थे। वो कॉलेज के दिनों में हॉकी खेला करते थे।लेकिन चोटिल हो जाने की वजह से उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया था। लेकिन आपको यहां बता दें कि भले ही रीयल लाइफ में शाहरुख हॉकी खिलाड़ी ना बन पाए हों लेकिन रील लाइफ में उन्होंने ऐतिहासिक हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाकर हर किसी का मन मोह लिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं, फिल्म 'चक दे इंडिया' की।

    कोच शोर्ड से होने लगी कबीर खान की तुलना

    कोच शोर्ड से होने लगी कबीर खान की तुलना

    आपको बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2007 में 'चक दे इंडिया' फिल्म में हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार का नाम कबीर खान था, जो आज भी लोगों के दिलों में रचा-बसा है। शाहरुख खान के इस किरदार की तुलना रियल लाइफ के कोच शोर्ड मारिन से की जा रही है।

    क्या कहा पीएम मोदी ने?

    पीएम मोदी ने भी महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि " हमें इस टीम पर गर्व है। हम अपनी महिला हॉकी टीम के Tokyo2020 में शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। हम महिला हॉकी में एक पदक से चूक गए लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है। #Tokyo2020 में उनकी सफलता अधिक बेटियों को हॉकी के लिए प्रेरित करेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+