दूल्हा तो खिलाड़ी है! शादी के बीच दुल्हन को छोड़ लूडो पर फोकस, वायरल फोटो पर लोगों ने लिए जमकर मजे
Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है और हर तरफ शादियों से जुड़े फोटो-वीडियो नजर आ रहे हैं। दुल्हन और दूल्हा के इस खास दिन पर सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी होती हैं। ऐसी ही एक शादी से दूल्हे का फोटो इंटरनेट पर वायरल है। हालांकि, इस दूल्हे के वायरल होने का कारण बहुत ही अलग है। दरअसल, दूल्हा अपनी ही शादी के दौरान अपने मोबाइल फोन पर लूडो खेलता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रही पोस्ट, जिसे X यूजर मुस्कान (@Muskan_nnn) ने शेयर किया है, में दूल्हे को दो दोस्तों के साथ लूडो खेलते हुए देखा जा सकता है। पीछे एक पुजारी और एक शादी का फोटोग्राफर शादी के समारोह में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा था, "भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। (Bro has his own priorities.)"

यह भी देखें: तलाक की खबरों के बीच खुश दिखीं ऐश्वर्या राय, इस शख्स के साथ वायरल हुई तस्वीर, सोशल मीडिया पर मची हलचल
इस पोस्ट को 4.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को को मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर दिया है।
Bro has his own priorities pic.twitter.com/CEVJnfPpvb
— Muskan (@Muskan_nnn) November 27, 2024
दूल्हे का 'लूडो' प्रेम देख लोग नहीं रोक पाए अपनी हंसी
सोशल मीडिया यूजर्स इस असामान्य दृश्य के मजे लेने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "कल्पना करो कि कभी अपने बच्चों को यह समझाना पड़े!" एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "उसने स्पष्ट रूप से अपनी जीवन की प्राथमिकताएं तय कर ली हैं।" वहीं, कुछ यूजर दूल्हे की इस एक्शन के बीच दुल्हन की प्रतिक्रिया के बारे में सोचने लगे, जिसमें से एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में दुल्हन का पक्ष रखते हुए दूल्हे से पूछा, "दुल्हन: क्या मैं तुम्हारे लिए मजाक हूं?"
अन्य लोगों ने भी मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दिन। एक यूजर ने कमेंट किया, "कम से कम वह उस दूसरे वायरल दूल्हे की तरह स्टॉक प्राइस तो नहीं देख रहा!" एक अन्य ने कहा, "यही कारण है कि समारोह के दौरान दूल्हों के पास स्मार्टफोन नहीं होना चाहिए।" वहीं कुछ यूजर दूल्हे से खुद को रिलेट कर रहे थे। एक ने लिखा, "यह मैं हर पारिवारिक समारोह में करता हूं।"
पहली बार नहीं जब कोई दूल्हा वायरल हुआ
यह पहली बार नहीं है जब किसी दूल्हे की असामान्य शादी की हरकतें वायरल हुई हों। इससे पहले, एक वीडियो जिसमें एक दूल्हा अपनी शादी के दौरान ट्रेडिंग डैशबोर्ड चेक कर रहा था, ध्यान आकर्षित कर चुका था। इंस्टाग्राम पर अकाउंट ट्रेडिंग लियो द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि पारंपरिक शेरवानी पहने हुए दूल्हा अपने फोन पर स्टॉक मार्केट अपडेट्स ध्यानपूर्वक देख रहा था।
कैमरा ज़ूम करके उसके ट्रेडिंग ऐप को दिखाने लगा, क्योंकि वह अपने आसपास चल रहे शादी के अनुष्ठानों की तुलना में बाजार की हलचलों पर अधिक ध्यान देता हुआ दिख रहा था। वीडियो का कैप्शन था, "द ट्रेडर्स"
यह भी देखें: उज्जैन में पूर्व विधायक बहादुर सिंह से मारपीट: मंत्री गौतम टेटवाल के सामने हुआ विवाद, वायरल VIDEO ने मचाई हलचल












Click it and Unblock the Notifications