तलाक की खबरों के बीच खुश दिखीं ऐश्वर्या राय, इस शख्स के साथ वायरल हुई तस्वीर, सोशल मीडिया पर मची हलचल
Aishwarya Rai Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। बीते कुछ समय से वह लगातार तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन बावजूद इसके वह अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। हाल ही में ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म के सेट से फोटो वायरल हुई है।
हाल ही में, अभिनेत्री ने दुबई में ग्लोबल वुमेन्स फोरम इवेंट में शिरकत की थी और अब वह मुम्बई लौट आई हैं। एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट ने उनके साथ सेट से फोटो शेयर की है। फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एड्रियन जैकब्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शूट के लिए तैयार हो चुकी थीं। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "काम के एक प्यारे दिन की शुरुआत।" फोटो में उन्होंने ब्लैक पिनस्ट्राइप जैकेट पहनी थी और उनका मेकअप परफेक्ट था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था।
ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर रेडिट पर वायरल हो गई, और एक यूजर ने कमेंट किया, "वह चमक रही हैं," जबकि एक और यूजर ने लिखा, "वॉव, वह काम कर रही हैं।" तीसरे कमेंट में लिखा था, "आप अभी भी खूबसूरत हैं!" तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय की स्क्रीन पर वापसी को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए। हालांकि अब तक इसकी जानकारी नहीं है कि ये एक विज्ञापन के लिए है या फिर उनकी आने वाली फिल्म के लिए।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अटकलें कुछ समय से चल रही हैं। यह चर्चा तब और तेज हो गई जब दोनों ने इस साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग शिरकत की। इसके अलावा, ऐश्वर्या द्वारा अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन के मौके पर साझा की गई तस्वीरों में किसी भी बच्चन परिवार के सदस्य का शामिल न होना भी इन अफवाहों को और बढ़ा रहा है। फिलहाल कपल ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications