अब्दुल कलाम को अब्दुल कलाम का आखिरी सलाम
लखनऊ। पूरा देश आज पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली दे रहा है। अब्दुल कलाम का बच्चों के साथ विशेष लगाव था और वह बच्चों से कहते थे कि अब्दुल कलाम एट पर मेल करो। लेकिन कलाम की वेबसाइट ने भी अपना अंतिम संदेश दे दिया है।
अब्दुल कलाम की वेबसाइट अब्दुल कलाम डॉट कॉम ने कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस साइट पर अब सिर्फ कलाम साहब को श्रद्धांजलि देती हुई उनकी तस्वीर की परछाई लगी है।
वहीं अब्दुल कलाम की यह वेबसाइट अब नहीं खुल रही है। लेकिन उनके चाहने वालों के लिए कलाम साहब हमेशा से अपनी उपलब्धियों और साधारण जीवन के चलते जिंदा रहेंगे।
पढ़ें- कलाम साहब से जुड़ी खबरें
अब्दुल कलाम को सोमवार को शिलॉग में आईआईएम में छात्रों के बीच लेक्चर देते समय हार्ट अटैक पड़ा जिसके बाद उनका यहां के स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया था।













Click it and Unblock the Notifications