Rain Alert: भारी बारिश से बेंगलुरु परेशान, कर्नाटक में 5 की मौत, अलर्ट जारी
Recommended Video
नई दिल्ली। मॉनसून ने दक्षिण भारत में उत्पात मचा रखा है, कर्नाटक- केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में कल से ही भारी बारिश का दौर जारी है और हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं, भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं, सबसे बुरा हाल उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु का है, बारिश की वजह से लोग बुरी तरह से परेशान हो गए हैं, लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

बारिश की वजह से कर्नाटक बुरी तरह से परेशान
बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, आपको बता दें कि बारिश की वजह से कर्नाटक बुरी तरह से परेशान है, कर्नाटक में बारिश की वजह से दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, यही नहीं पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भी बारिश ने कहर बरपाया है, यहां के रामनाथपुरम के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद कर दिए गए हैं, यहां और केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।

बेंगलुरु में जारी है बारिश का दौर
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही आईएमडी ने केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडूकी, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड में तेज बारिश होने की आशंका जताई थी और इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

रेड अलर्ट पर केरल
केरल में तेज बारिश आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर को बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, तो वहीं स्काई मेट ने भी लोगों को चेतावनी दी थी अगले दो-तीन दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications