केरल में रेड अलर्ट, तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद

Recommended Video

    Heavy rains in Kerala, karnataka and Tamil Nadu, घर में कैद हुए लोग | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं लेकिन दक्षिण भारत में इसने उत्पात मचा रखा है, कर्नाटक- केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में कल से ही भारी बारिश का दौर जारी है और हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं, भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं, सबसे बुरा हाल उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु का है, बारिश की वजह से तमिलनाडु के रामनाथपुरम के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद कर दिए गए हैं, यहां और केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।

    यहां देखिए सैटेलाइट इमेज

    दक्षिण भारत में मॉनसून का उत्पात

    दक्षिण भारत में मॉनसून का उत्पात

    कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही आईएमडी ने केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडूकी, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड में तेज बारिश होने की आशंका जताई थी और इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

     रेड अलर्ट पर केरल

    रेड अलर्ट पर केरल

    मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अभी भी केरल में तेज बारिश आगामी 22 एवं 23 अक्‍टूबर को बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, तो वहीं स्काई मेट ने भी लोगों को चेतावनी दी थी अगले दो-तीन दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की आशंका है।

    भारी बारिश का असर यातायात पर

    भारी बारिश का असर यातायात पर

    प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद ली जा रही है, भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा है, कई जगहों पर एयरपोर्ट से उड़ाने प्रभावित हुई हैं तो कई जगह पर रेल का परिचालन रोका गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+