देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की आशंका, केरल में जारी हुआ Orange अलर्ट
नई दिल्ली। अरब सागर में बन रहे लो प्रेशर की वजह से केरल के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश हो सकती है, जिस वजह से यहां Orange अलर्ट जारी किया गया है, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि केरल में भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं नॉर्थ और मध्य भारत में भी आज से लेकर 31 मई के बीच में बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं, नॉर्थईस्ट में भी झमाझम बारिश के आसार है।

मानसून 1 जून को केरल पहुंच जाएगा
बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 1 जून को केरल पहुंच जाएगा और ये महाराष्ट्र में 8 जून को दस्तक दे सकता है और मानसून से पूर्व की गतिविधियां 30 मई से शुरू हो सकती हैं, जिसके बाद केरल और महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला चालू हो जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

इन राज्यों में भी बारिश की आशंका
राजधानी दिल्ली समेत, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं तो वहीं इसके अलावा यूपी और राजस्थान में भी 30 मई तक बारिश के आसार बन रहे हैं, केरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने समुद्र में गुरुवार रात से ही सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही जो मछुआरे समुद्र में हैं, उन्हें भी वापस आने को कहा गया है। मौसम विभाग ने मछुवारों को 31 मई से 4 जून तक समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है। केरल के अलावा 30-31 मई को कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है।
Recommended Video
स्काईमेट ने किया ये दावा
जबकि स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अरब सागर में जल्द ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने वाला है, यही सिस्टम मॉनसून को केरल में लेकर आएगा, सक्रिय चक्रवाती क्षेत्र के चलते केरल लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है कुछ स्थानों पर बारिश हो भी रही है
अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी तेज बारिश
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने की उम्मीद है, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
-
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील












Click it and Unblock the Notifications