मुंबई में एक बार फिर हो सकती है आफत की बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

नई दिल्ली। तमिलनाडु में जहां बारिश ने एक बार फिर से कहर बरपाया है, तो वहीं दूसरी ओर मुंबई में एक बार फिर से बारिश आफत बन सकती है, मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार, अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक मुंबई सहित गोवा और राज्य के दूसरे तटीय इलाकों में बारिश करा सकता है, तो वहीं दूसरी ओर केरल, दक्षिणी कर्नाटक और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

मुंबई में एक बार फिर हो सकती है आफत की बारिश

मुंबई में एक बार फिर हो सकती है आफत की बारिश

जबकि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज और कल दक्षिण भारत में एक बार फिर से बारिश होगी,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और आसपास के तटीय भागों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी और मौसम सर्द होगा, इस दौरान लोगों को ठंडी हवाओं से भी दो-चार होना पड़ेगा।

 हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा होने के आसार

हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा होने के आसार

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।मध्य और पूर्वी भागों से सटे उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में रात के तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है तो वहीं दिल्ली प्रदूषण अगले 24 घंटों तक फिलहाल बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा।

15 से 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं...

15 से 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं...

आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर की दिशा से ठंडी हवा दिल्ली और आसपास के इलाकों में दस्तक दे सकती है। इसके कारण 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने के आसार हैं।

हल्की बारिश होने की उम्मीद

तो वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले कुछ घंटों आज आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, और दक्षिणी कोंकण-गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+