भारी बारिश से मुंबई बेहाल, अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी, जारी हुआ Yellow अलर्ट

मुंबई। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा और सोमवार तक भारी बारिश होती रहेगी, विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है, इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में 4 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी आशंका है।

अगले 24 घंटों इन राज्यों पर भारी

अगले 24 घंटों इन राज्यों पर भारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून को मध्य महाराष्ट्र, कोस्टल कनार्टक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं 1 जुलाई को कोंकण, गोवा और तेलंगाना में भारी से भारी बारिश हो सकती है, जबकि केरल , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश होने की आंशका है, इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी और मुक्तेश्वर पर है।

भारी बारिश से मुंबई बेहाल

भारी बारिश से मुंबई बेहाल

मॉनसून का इंतजार कर रहे मुंबईवासियों के लिए अब बारिश मुसीबत बन गई है, लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने मुंबई की तस्वीर ही बिगाड़ दी है, बारिश की वजह से अंधेरी, धारावी, बोरिवली समेत करीब 10 इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है फिलहाल पश्चिमी तट पर मॉनसून काफी सक्रिय है।

पश्चिम की ओर से तेज हवाएं चल रही हैं...

पश्चिम की ओर से तेज हवाएं चल रही हैं...

पश्चिम की ओर से तेज हवाएं चल रही हैं। इनके असर के चलते मुंबई, ठाणे और पश्चिमी तट के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से कई लोकल ट्रेनें देर से चल रही हैं और भारतीय रेलवे ने मुंबई से पुणे तक जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चेन्नई में बढ़ता जल संकट

चेन्नई में बढ़ता जल संकट

स्काईमेट के मुताबिक चेन्नई में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण यहां जल संकट मंडरा रहा है क्योंकि जलाशयों में क्षमता के मुकाबले बहुत कम पानी बचा है। जुलाई के पहले सप्ताह में चेन्नई में शुष्क मौसम ज्यादातर समय रहेगा जिससे स्थितियाँ और विकट हो सकती हैं।आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में सामान्यतः 27 जून तक 47.2 प्रतिशत बारिश होती है लेकिन इस साल महज़ 6.3 प्रतिशत बारिश हुई है, जो सामान्य से 87 प्रतिशत कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+