Vijayawada Flood:भारी बारिश ने विजयवाड़ा की बिगाड़ी रंगत, बिजली गुल, लोग परेशान
Vijayawada Flood:पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से विजयवाड़ा बुरी तरह परेशान है। शहर के कई इलाकों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिससे इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं। ट्रैफिक जाम ने अव्यवस्था को और बढ़ा दिया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबूडू ने कहा कि विजयवाड़ा के कई हिस्सों में भारी बारिश, उफनती नदियां और बाढ़ के पानी के प्रवाह के कारण बाढ़ आ गई है। इससे 2.7 लाख से ज़्यादा लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बुदमेरु नदी उफान पर है जिससे अजीत सिंह नगर, कृष्णलंका, भूपेश नगर और इब्राहिमपट्टनम जैसे इलाकों में पानी भर गया है।
दैनिक जीवन पर प्रभाव
अजीत सिंह नगर में स्थिति विशेष रूप से भयावह है। इस इलाके की निवासी एम. सैलजा ने कहा: "बाढ़ के पानी की स्थिति वैसी ही है। पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ और बारिश फिर से शुरू हो गई। डर है कि जब तक पानी का स्तर कम नहीं हो जाता, तब तक बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हो पाएगा।"
बिजली गुल होने की वजह से ओवरहेड टैंक खाली हो गए हैं क्योंकि बिजली के बिना पानी पंप नहीं किया जा सकता। पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। हमारे मोबाइल भी बंद हो गए हैं क्योंकि बिजली ना होने के कारण वो डिस्चार्ज हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण पैदा हुए संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नायडू को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने नायडू से फोन पर बात भी की है और केंद्र सरकार की पूरी नजर प्रांत पर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications