Weather Updates Today: हिमाचल-कश्मीर में हिमपात की आशंका, दिल्ली में भी छाए बदरा, अलर्ट जारी

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

Weather Updates Today:

Weather Updates: मौसम में लगातार परिवर्तन जारी है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है और आने वाले दिनों में अब तापमान में इजाफा होगा और मौसम शुष्क हो जाएगा, हालांकि कल से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

प्रदूषण में इजाफा हुआ

दिल्ली में सर्दी कम हुई तो प्रदूषण में इजाफा हुआ है, The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 222 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 228 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 211 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -235 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 235 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 228 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीनों राज्यों में आज भारी बारिश और हिमपात का अनुमान है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि आज के बाद यहां पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा, जिसके बाद यहां के तापमान में इजाफा होगा तो वहीं सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बंगाल में दिन भर धूप निकलेगी और सुबह-शाम कोहरा रहेगा। तो वहीं दक्षिण में मौसम फिलहाल साफ है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते तमिलनाडु और केरल में काफी बारिश हुई है, जिसने जन-जीवन प्रभावित किया था, किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है इसलिए तमिलनाडु सरकार ने किसानों के लिए आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+