Weather Updates Today: फरवरी में ही उबलने लगी दिल्ली, पारा पहुंचा 35 डिग्री, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि जैसे-जैसे दिल्ली का ताप बढ़ रहा है वैसे प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

Recommended Video
Weather Updates: जनवरी में ठंड से कांपने वाली दिल्ली अब फरवरी में गर्मी से उबल रही है, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है, आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया, जो कि नार्मल तापमान से 9 डिग्री अधिक है। आपको बता दें कि कल दिल्ली के पीतमपुरा में तो पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, मालूम हो कि पिछले 9 सालों में फरवरी में कभी भी दिल्ली इतनी गर्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में मौसम के शुष्क रहने की बात कही है, उसका अनुमान है कि आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि जैसे-जैसे दिल्ली का ताप बढ़ रहा है , वैसे-वैसे दिल्ली में प्रदूषण लेवल काफी बढ़ गया है। आज भी यहां की आबो-हवा प्रदूषित ही है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 288 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 301 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -298 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 267 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 287 AQI

चढ़ेगा पारा, बढे़गी गर्मी
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

मुंबई में हीटवेव का अलर्ट जारी
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मायानगरी मुंबई में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मुंबई, रत्नागिरी और कोंकण में हीटवेव चल सकती है और इसलिए यहां पर यलो अलर्ट जारी है तो वहीं 21-22 फरवरी के लिए गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में भी लू चल सकती है और यहां भी पारा 35 डिग्री जा सकता है।

इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
तो वहीं पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी ने यहां पर तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है तो वहीं असम, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज धूप निकली हुई है और मौसम शुष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications