Weather Updates Today: दिल्ली का मौसम बना पहेली, कई राज्यों में होगी बारिश
14 से 17 फरवरी के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Weather Updates: दिल्ली का पल-पल बदलता मौसम आम लोगों के लिए सिरदर्द और वैज्ञानकों के लिए पहले बना हुआ है। कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी ने जहां लोगों को निजात मिली हुई है तो वहीं दूसरी ओर सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है, जिसकी वजह से जो गर्म कपड़े लोगों ने बैग के अंदर रख दिए थे, वो अब फिर से बाहर निकल गए, फिलहाल आज से मौसम में परिवर्तन होगा और लोगों को ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी। आज पूरे उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने वाला है और आने वाले दिनों में अब तापमान में तेजी से इजाफा होगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है, तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ी है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 180 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 197 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 207 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 201 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -182 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 117 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 111 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। IMD ने कहा है कि 14 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय से एक विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिससे 14 से 17 फरवरी के दौरान कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। तो वहीं दक्षिण के राज्यों में आज मौसम ड्राई ही रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि असम और पूर्वोत्तर में आज हल्की बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications