Weather Updates: दिल्ली-NCRमें छाया कोहरा, तमिलनाडु में भारी बारिश, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा देखा गया तो वहीं आज यहां पर बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं, हालांकि दिन चढ़ने और धूप निकलने की वजह से हवाओं की तीव्रता में कमी आई है और कोहरा भी छंट गया है लेकिन भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब तेजी से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। उसने यहां पर घने कोहरे और शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है।

Weather Updates

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है को वहीं कल के बाद यहां पर हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं, जिसके कारण यहां पर सर्दी बढ़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Weather Updates: दिल्ली-NCRमें छाया कोहरा, तमिलनाडु में भारी बारिश, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 323 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 314 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 322 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -323 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 323 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -312 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
    Weather Updates:

    आज नोएडा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी भारी बरसात का अलर्ट जारी है, तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में भी बारिश की संभावना दिख रही है।

    छाएगा घना कोहरा, होगी बर्फबारी

    बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क है लेकिन यहां पर घना कोहरा देखने को मिलेगा। तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका है तो वहीं कश्मीर के कई इलाकों में पारा माइनस के नीचे चल रहा है और आने वाले दिनों में इसमे और भी गिरावट होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+