Weather Updates: बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली में गिर सकते हैं ओले तो यहां हिमपात की आशंका

Weather Updates: Thunderstorms & Heavy rain expected in Delhi,UP,MP,HP & Bihar, snow fall in J&K: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का रौद्र रूप जारी है तो वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से लेकर अगले तीन दिन तक राजधानी समेत देश के कई राज्यों में मौसम पलटी मार सकता है। आईएमडी ने दिल्ली बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना जताई है तो वहीं यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश होने की आशंका है, मैसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावानी दी है।

इन 5 राज्यों में हिमपात की आशंका

इन 5 राज्यों में हिमपात की आशंका

तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में ओलावृष्टि की आशंका है तो वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश की आशंका है, तो वहीं अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमपात के भी आसार है।

दिल्ली में गिर सकते हैं ओले

दिल्ली में गिर सकते हैं ओले

बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि 4 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं तो वहीं 4-5 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, उत्तरी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। दिल्ली में आज से लेकर 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 5 फरवरी तक शीतलहर और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा

लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा

आज सुबह मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदेशा है तो वहीं पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बहराइच में आज ठंडी हवाएं चलेंगी और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब, यूपी, बिहार, एमपी और हरियाणा में भी आज घना कोहरा छाया हुआ है। लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विजिबलिटी मात्र 25 मीटर रह गई है तो वहीं गंगानगर, पटियाला, बहराइच और पूर्णिया विजिबलिटी 50 मीट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+