Weather Updates: साइक्लोन 'असानी' के चलते कई राज्यों में भारी बारिश के आसार लेकिन दिल्ली का चढ़ेगा पारा

नई दिल्ली, 09 मई। देश में इस वक्त मौसम की उठापटक जारी है, कहीं गर्मी और कहीं बारिश ने सभी को तंग किया हुआ है तो वहीं इसी बीच साइक्लोन 'असानी' की वजह से भी लोग और मौसम वैज्ञानिक चिंता में हैं। इस साइक्लोन ने भयंकर रूप धारण कर लिया है और तेजी से अब मूव कर रहा है जिसकी वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा इसलिए यूपी, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने की आशंका है।

Recommended Video

    Cyclone Asani: चक्रवाती तूफान की बंगाल में एंट्री, बारिश का दौर शुरू | वनइंडिया हिंदी
    भारी बारिश और तूफान के आसार

    भारी बारिश और तूफान के आसार

    आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक उपरोक्त राज्यों में भारी बारिश और तूफान के आसार हैं और इसी वजह से विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। साइक्लोन से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में एनडीआरएफ की 17 और ओडीआरएएफ की 20 टीमों की तैनाती की है।

    समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी

    समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी

    आपको बता दें कि जिस वक्त तूफान ओडिशा तट पर टकराएगा उस वक्त समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और इस दौरान 75 किमी / घंटा तक की हवाएं चलेंगी और इसी कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

    दिल्ली में हीट वेव की आशंका

    दिल्ली में हीट वेव की आशंका

    एक तरफ जहां ओडिशा और आस-पास के इलाकों में चक्रवात के लिए अलर्ट जारी हुआ है वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में आज से एक बार फिर से जोरों की गर्मी पड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि आज से दिल्ली में हीट वेव की आशंका है और अब एक बार फिर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, एमपी 'लू' की चपेट में दिखेंगे और आने वाले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में पारा 44 डिग्री भी जा सकता है। मौसम विभाग ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है।

    अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना

    अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान साइक्लोन 'असानी' के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,मेघालय,नागालैंड में भारी बारिश और असम, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, केरल, दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जबकि दिल्ली, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+