दिल्ली समेत 10 स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, 21 के बाद कई राज्यों में चढ़ेगा पारा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत में मौसम भी बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी की आशंका है तो वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी के आसार हैं। केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि यूपी-हरियाणा में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों के अंदर कुरुक्षेत्र, बरवाला, राजौंद, कैथल, असंध, यमुनानगर, करनाल , शामली, सहारनपुर, देवबंद में बारिश हो सकती है।

दिल्ली समेत 10 स्थानों पर बारिश का अलर्ट, Weather Updates

तो वहीं गुजरात, एमपी और राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पास पहुंच सकता है, इसलिए विभाग ने यहां पर मौसम का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग ने कहा है कि राजस्थान, गुजरात और एमपी में धूल भरी आंधी चल सकती है, जबकि नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में ओलावृष्टि की संभावना दिख रही है तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में भी तेज बारिश हो सकती है। यहां कुछ स्थानों में ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है। विभाग ने कहा कि अप्रैल का आखिरी हफ्ता काफी गर्म रहने वाला है , 21 अप्रैल के बाद कई राज्यों में पारा चढ़ेगा तो वहीं 24 अप्रैल के बाद कुछ राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी भी हो सकती है।

दिल्ली समेत 10 स्थानों पर बारिश का अलर्ट, Weather Updates

आईएमडी ने कहा है कि इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है।मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।स्काईमेट ने भी कहा है कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहेगा। जून से ही बारिश का दौर शुरू होगा, जो कि सितंबर तक चलेगा। ये लगातार तीसरा साल होगा, जब मानसून सामान्य होगा।

दिल्ली समेत 10 स्थानों पर बारिश का अलर्ट, Weather Updates

'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है

मौसम विभाग ने कहा कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम 'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में बहुत जल्द तब्दीली देखी जाएगी। छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्र प्रदेश में इस बार जोरदार गर्मी पड़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+