Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Updates: मार्च में ही तंग कर रही है गर्मी लेकिन कई राज्यों में आज होगी बारिश, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 21 मार्च। मार्च के महीने में ही देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ गई है, लोगों का अभी से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा।' फिलहाल दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा औैर दिन में हल्की हवाएं चल सकती हैं। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

कुछ राज्यों में आज मध्यम बारिश के आसार

कुछ राज्यों में आज मध्यम बारिश के आसार

तो वहीं कुछ राज्यों में आज मध्यम बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसकी वजह से लद्दाख और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती हैं। तो वहीं साउथ के भी कई राज्यों में शाम तक बारिश होने के आसार हैं। आज चेन्नई, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Update: March में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान | वनइंडिया हिंदी
     पारा अभी से ही चालीस का आंकड़ा पार कर चुका

    पारा अभी से ही चालीस का आंकड़ा पार कर चुका

    जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। राजस्थान के कई इलाकों में तो पारा अभी से ही चालीस का आंकड़ा पार कर चुका है।

     तापमान बढ़ने के आसार

    तापमान बढ़ने के आसार

    तो वहीं दूसरी ओर बिहार, झारखंड,यूपी, और पंजाब-हरियाणा में मौसम शुष्क रहने वाला है और पूर्वोत्तर में इंद्र देवता मेहरबान हो सकते हैं जबकि पहाड़ों पर यानी कि उत्तराखंड और हिमाचल में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 294 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 263 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 233 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-242 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -232 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 249 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 252 AQI⁠ खराब

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+