Weather Updates: पहाड़ों पर आज भी बारिश और बर्फबारी की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है।

Weather Updates

Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम साफ रहने वाला है, शनिवार से यहां के मौसम में तब्दीली हुई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां आकाश साफ रहेगा, पूरे दिन धूप निकलेगी, लोगों को ठंडी हवाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा , हालांकि सुबह आज भी दिल्ली और एनसीआर में धुंध देखी गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही वो गायब भी हो गई है। आज यहां पर मौसम ड्राई रहने वाला है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली के प्रदूषण में सुधार

जहां मौसम का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दिल्ली के प्रदूषण में सुधार हुआ है।The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 230 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 244 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 246 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 261 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -241 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 224 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 236 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

बारिश और बर्फबारी के आसार

तो वहीं कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं और इस कारण यहां के तापमान में कमी आएगी, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा तो वहीं दक्षिण भारत में कल की तुलना में मौसम साफ है लेकिन तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर में लोगों शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा और आज यहां बारिश नहीं होगी।

एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

Recommended Video

    Weather Update: पहाड़ी राज्यों में Snowfall जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम |वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं पश्चिम बंगाल, यूपी, में घने कोहरे का अनुमान है। जबकि 7-8 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राजस्थान पर पड़ेगा और वहां ठंड फिर से बढ़ सकती है, फिलहाल आज धूप निकलने से लोगों को यहां राहत मिली हुई है। आज यहां मौसम शुष्क है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+