Weather Updates: कई राज्यों में बारिश की आशंका, Alert जारी , जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 17 फरवरी। उत्तर भारत में अभी भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में तो धूप निकल रही है, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन सुबह-शाम अभी भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अब तापमान में इजाफा होगा और ठंड से लोगों को निजात मिलेगी लेकिन हिमालयी एरिया में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 20 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश होने के भी आसार हैं और इस दौरान तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।
Recommended Video

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हो सकता है, हालांकि सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा। आज भी दिल्ली का AQI 245 ही रहा जो कि खराब श्रेणी में ही आता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने की अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान
तो वहीं बिहार के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री तक पहुंच सकता है तो वहीं राजस्थान, यूपी,एमपी, छत्तीसगढ़ में भी मौसम साफ ही रहेगा और इन राज्यों में भी आज अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

हल्की बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है
लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल,लक्षद्वीप द्वीप समूह में बारिश की गतिविधि बनी हुई है, जिसकी वजह से यहां पिछले दो दिनों से अलर्ट जारी है। पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है, जिससे एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 243 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 240 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-246 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-241 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 238 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 237 QI बहुत खराब
- लोधी रोड, 241 AQI बहुत खराब












Click it and Unblock the Notifications