उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी, देहरादून में हुई मूसलाधार बरसात

देहरादून। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, कल पूरे दिन देहरादून में मूसलाधार बरसात हुई है, राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर में जोरदार बारिश होगी, विभाग के इस अलर्ट के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

भारी बारिश के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वो भी मौसम के हिसाब से अपनी प्लानिंग करें।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, गुजरात और कर्नाटक, लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

यहां के लिए भी हुआ था अलर्ट जारी

यहां के लिए भी हुआ था अलर्ट जारी

आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए चेतावनी जारी की थी, उसने कहा था कि 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में अनेक स्थानों तथा पश्चिमी हिस्सों में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की आशंका है जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है, यह सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रह सकता है।

मुंबई में रेड अलर्ट

मुंबई में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है, इसी कारण मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+