Weather updates: नार्थ में शीत लहर की आशंका, तमिलनाडु में Orange Alert जारी ,स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली, 26 नवंबर। इस वक्त साउथ इंडिया में भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में Orange Alert जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते राज्य में 22 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मालूम हो कि Orange Alert तब जारी किया जाता है, जब 6 सेमी से 20 सेमी बारिश होने की आशंका होती है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। थूथुकोडी सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में कल भी भारी बरसात हुई है।

भारी बारिश से मदुरै शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है
भारी बारिश से मदुरै शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है तो वहीं गुरुवार को तिरुचेंदूर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गया तो वहीं प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौकस है। चेन्नई, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में भारी बारिश की आशंका है। इस वक्त बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश भी अलर्ट जारी हुआ है।
Recommended Video

शीत लहर की चेतावनी
जहां दक्षिण भारत मानसून और भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है तो वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की चेतावनी है। ठंडी और शुष्क हवाएँ इस क्षेत्र में हिमालय से बह रही हैं। जिसकी वजह से अब आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तेजी से तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।

हल्की बर्फबारी की संभावना
तो वहीं उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार हैं, हालांकि इन जगहों पर अब मौसम शुष्क होने लगा है। जबकिहिमाचल प्रदेश में 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित
शुक्रवार को भी दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित है। दिल्ली का AQI 339 है , जो कि खराब स्थिति में आता है। SAFAR के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में सुधार होने के आसार हैं क्योंकि यहां हवा चलने की आशंका है। दिल्ली की हवा में PM 2.5 (धूलकण की मात्रा) 258 तक हो गई है जो भी अच्छा नहीं है। दिल्ली में स्कूल-कॉलेज अभी बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications