Weather: मुंबई में बरसे बादल, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर में भूस्खलन से मुगल रोड ब्लॉक
नई दिल्ली, 22 जून। महाराष्ट्र में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, मुंबई में आज सुबह-सुबह कई जगहों पर बारिश हुई है तो वहीं आज पूरे दिन मौसम का यही हाल रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था तो वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं और आज राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रह सकता है और तेज हवाएं चल सकती हैं, मौसम विभाग के मुताबिक मानसून दिल्ली में 27 जून के आस-पास दस्तक दे सकता है।
Recommended Video

भारी बारिश का दौर जारी हो सकता है
जबकि साउथ इंडिया में आज से एक बार फिर से भारी बारिश का दौर जारी हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 1-3 घंटों के दौरान चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, रानीपेट, नीलगिरी, इरोड, कृष्णागिरी और धर्मपुरी जिलों और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में भी जोरदार बारिश के आसार
तो वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान तेलंगाना और हैदराबाद के कई जगहों में हल्की बारिश होने की संभावना नजर आ रही है तो वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि आज राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी जोरदार बारिश के आसार हैं।

मुगल रोड पर यातायात बाधित
जबकि कश्मीर में भी कल से बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं इसलिए मुगल रोड पर यातायात बाधित हो गया है।
हल्की से मध्यम बारिश संभव है
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट एजेंसी ने कहा है कि आज असम, पश्चिम बंगाल, केरल,कर्नाटक, कोंकण, गोवा,मुंबई, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं
जबकि पूर्वोत्तर भारत , तमिलनाडु, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार में जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications