Weather Updates: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत: IMD

देहरादून। इस वक्त पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड से गुजर रहा है, शीतलहर और कोहरे की मार से जूझ रहे उत्तराखंड में नए साल का स्वागत बारिश के साथ होने जा रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में 1 या 2 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ने के आसार हैं।

बारिश और बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत

बारिश और बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत

विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में बारिश की शुरुआत 31 दिसंबर से हो जाएगी, ऐसा अनुमान है कि पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश ज्यादा होगी इसलिए यहां के लोगों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

यूपी-हरियाणा में स्कूल-कॉलेज बंद

बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एहतियात बरतते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।जिन शहरों में स्कूल बंद हुए हैं, उनके नाम हैं गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, सीतापुर, बागपत और बुलंदशहर, जहां 27-28 दिसंबर को बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं तो यही हाल हरियाणा का भी है।

हवाई और ट्रेन यातायात प्रभावित

हवाई और ट्रेन यातायात प्रभावित

तो वहीं कोहरे का बुरा असर हवाई और ट्रेन यातायात पर भी पड़ा है, ठंड के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारित वक्त से बहुत देरी से उड़ रही हैं तो बहुत सारे विमानों को डायवर्ट किया गया है, पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है, आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, कई इलाकों में विजिबिलीटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गई है तो वहीं 27 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+