पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली में लुढ़का पारा, हवा का स्तर भी खराब लेकिन इन राज्यों में बारिश की आशंका

नई दिल्ली। देश की राजधानी में सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, दिल्ली में तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान जताया है, रविवार सुबह दिल्ली में कोहरा छाया रहा, मार्निंग वॉक पर भी कम लोग ही नजर आए, मालूम हो कि आज भी दिल्ली में हवा का स्तर बहुत खराब है, रविवार को पंजाबी बाग एरिया का AQI 260 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह दिल्ली में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान नवंबर में था, मौसम विभाग ने कहा था कि पिछले 10 सालों में दिल्ली कभी भी नवंबर में इतनी ठंड नहीं हुई थी।

Recommended Video

    Delhi Cold : उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में 7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में बढ़ी सर्दी, छाया कोहरा

    दिल्ली में बढ़ी सर्दी, छाया कोहरा

    जहां दिल्ली में कोहरा, प्रदूषण और कोरोना ने अपना मायाजाल बिछाया हुआ है, वहीं देश के बाकी हिस्सों में भी सर्दी का प्रकोप जारी है तो वहीं देश के कई हिस्सों में आज बारिश की आशंका है। 'स्काईमेट' के मुताबिक आज और कल केरल और तमिलनाडु में बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट होगी तो वहीं ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में भी हल्की बारिश संभव है तो वहीं मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और झारखंड में बारिश हो सकती है, जिससे यहां पारा गिर सकता है।

    पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका

    पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका

    यही नहीं मौसम विभाग ने आज पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है, विभाग के मुताबिक हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज बर्फबारी संभव है, जिसकी वजह से दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी, विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में ये ही सिलसिला जारी रहेगा।

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि अगले दो दिनों में दिल्ली में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने की संभावना है क्योंकि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।

    इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

    इस साल ज्यादा पड़ेगी ठंड

    आपको बता दें कि इस बार हर साल की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने वाली है, क्योंकि ये 'ला नीना' वर्ष है, आपको बता दें कि ये 120 साल में 40वां 'ला नीना' वाला साल है जिसकी वजह से इस साल ठिठुरन, शीतलहर, कोहरा और गलन का सामना लोगों को करना पड़ेगा, विभाग के मुताबिक इस बार 20 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। 'ला नीना' की वजह से तापमान में गिरावट होती है, जिसके कारण सर्दी पहले शुरू हो जाती है, विभाग ने कहा है कि साल 2020,पिछले 10 सालों में सबसे ठंडा साल होने वाला है।

    बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए यहां करें क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+