Weather Updates: अगले कुछ घंटों में कई राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली-महाराष्ट्र में बरसे मेघ

नई दिल्ली, 09 जुलाई। अनुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार रात को बादल बरसे हैं, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि 10-11 जुलाई को दिल्ली में मानसून दस्तक देगा लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में प्री-मानसून बारिश प्रारंभ हो जाएगी, जिसकी शुरुआत कल रात से हो गई है। वैसे मालूम हो कि दिल्ली में इस वक्त जबरदस्त गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है, कल भी राजधानी में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है, कल दिल्लीवासियों को 'लू' का भी सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    Weather Updates: अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
    दिल्ली-महाराषट्र में हुई बारिश

    दिल्ली-महाराषट्र में हुई बारिश

    केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी कल रात से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नागपुर समेत राज्य के कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

    अगले कुछ घंटों में कई राज्यों में बारिश की आशंका

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में एनसीआर (मानेसर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा) खतौली, मोदीनगर, हापुड़ (यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान) में बारिश हो सकती है तो वहीं 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

    जम्मू-कश्मीर में बरसे बादल

    जम्मू-कश्मीर में बरसे बादल

    तो वहीं जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी आज तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश हुई है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, छत्तीसगढ़ , तेलंगाना, ओडिशा , गोवा , महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है और इसी कारण यहां अलर्ट जारी किया गया है।

    बिजली चमकने के आसार

    बिजली चमकने के आसार

    उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार दिख रहे हैं।


    स्काईमेट ने कही ये बात

    जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है और वर्षा के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़क सकती हैं। तो वहीं 11-12 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, अंडमान -निकोबार , लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

    'हीटवेव' किसे कहते हैं

    आपको बता दें कि जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+