Weather Updates: आसमान से बरस रहे हैं आग के शोले, 5 राज्यों में पड़ेगी अब भीषण गर्मी, Orange Alert जारी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी का प्रचंड रूप जारी है, आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं तो वहीं दिल्ली में पिछले 12 साल का रिकॉर्ड गर्मी का टूट गया है। बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 12 वर्षों में सबसे अधिक है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि इस चुभने वाली गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है और आने वाले दिनों में अब पांच राज्यों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Recommended Video

    Weather Updates: देश के इन 7 राज्यों में Heat Wave का Alert | वनइंडिया हिंदी
    5 राज्यों में पड़ेगी अब भीषण गर्मी

    5 राज्यों में पड़ेगी अब भीषण गर्मी

    ये पांच राज्य हैं राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा , जहां पर कल से ही हीटवेव का अलर्ट अगले पांच दिनों के लिए जारी किया गया है तो वहीं राजस्थान के कई इलाकों में पारा 42 पार चल रहा है। राज्य के वनस्थली में कल सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो वहीं अगले तीन दिनों के अंदर यहां और पारे की वृद्धि देखी जाएगी।

    हल्की बारिश और आंधी-तूफान की आशंका

    हल्की बारिश और आंधी-तूफान की आशंका

    फिलहाल इस प्रचंड गर्मी के बीच राहत की बात ये है कि मौसम विभाग ने कहा है कि 4 मई के बाद हालात बदलेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

    ऑरेंज अलर्ट जारी

    ऑरेंज अलर्ट जारी

    फिलहाल राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि हर किसी को सेहत के प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत है।

    मानसून सीजन काफी अच्छा होगा

    मानसून सीजन काफी अच्छा होगा

    हालांकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा था कि उत्तर भारत में अब 2 मई के बाद प्रीमानसून गतिविधियां प्रारंभ होगी और इस बार का मानसून सीजन काफी अच्छा होगा।

    सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार

    दक्षिण एशियाई मौसमी जलवायु आउटलुक फोरम ने एक दिन पहले कहा था कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन (जून-सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। जिससे किसानों का फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि देश में मानसून सीजन 6 जून के आस-पास शुरू होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+