Weather updates: पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 'रेड अलर्ट', जानें बिहार और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
Weather updates News: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर अभी जारी है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 15 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए घर में रहने की सलाह दी है।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

15 सितंबर को दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 16 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
ओडिशा में 15 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वही, 16 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, और 17 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
15 और 17 सितंबर के बीच झारखंड में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 से 17 सितंबर के बीच अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आईएमडी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों के कई हिस्सों में 18 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग के 15 सितंबर को दक्षिण झारखंड, 15 से 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी मध्य प्रदेश और 17 और 18 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में सड़कों पर बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव, मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में अंडरपास बंद होना, भूस्खलन, भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कमी और यातायात बाधित होने की संभावना भी जताई है। इतना ही नहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने मछुआरों को सोमवार तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।
साथ ही, लोगों से जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों और उससे सटे बांग्लादेश के इलाकों के ऊपर गहरा दबाव का क्षेत्र बना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications